{"_id":"5c509adabdec22738335e7c4","slug":"11548786394-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी रहमत निजाम ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब पांच माह पूर्व शावेज खान के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये व कार की मांग को लेकर ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। शादी के तीन माह बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट कर दी थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। इसके बाद उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता के अनुसार, 31 जनवरी को पति व ससुराल पक्ष ने मायके में ही आकर उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता ने तहरीर दी तो दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने फैसला कराते हुए उसे ससुराल भेज दिया। आरोप है कि इसके एक हफ्ते बाद ही ससुराल पक्ष ने फिर से मारपीट करते हुए उसके ऊपर तेजाब डालने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता जान बचाकर मायके पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शावेज के साथ ही सास-ससुर व ननदों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।