फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेन में बैठे सिपाही ने गोकशी करने की सूचना दी

ट्रेन में बैठे सिपाही ने गोकशी करने की सूचना दी

Thu, 23 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बैठे सिपाही ने गोकशी करने की सूचना दी
गोकशी की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन

खतौली। ट्रेन में सफर कर रहे एक सिपाही ने बकरीद के त्योहार पर गोकशी करने की सूचना 100 नंबर पर दी। लखनऊ से फोन घनघनाए तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बुधवार को बकरीद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग परंपरागत तरीके से पशुओं की खुले में कुर्बानी करने लगे। इसी दौरान नगर के इलाके से ट्रेन गुजरी तो उसमें बैठे सिपाही ने 100 नंबर पर फोन करके सूचना दे दी कि गोकशी की जा रही है। गोकशी की सूचना मिलते ही लखनऊ से पुलिस अधिकारियों पर फोन घनघना गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर गोकशी करने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि कुछ मुस्लिम लोग खुले में गोकशी नहीं कर रहे थे, बल्कि खुले में पशुओं की कुर्बानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed