{"_id":"5a4693734f1c1b6e468bd4fc","slug":"111514574707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोपा में बदमाशों ने राहगीरों से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोपा में बदमाशों ने राहगीरों से की लूटपाट
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। रुड़कली मार्ग पर बदमाशों ने राहगीरों से से लूट करते हुए हाथ पाव बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनको मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची को काफी भागदौड़ के बावजूद निराशा हाथ लगी।
रुड़कली निवासी मन्नू भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार शाम वह ड्यूटी पूरी होने पर साइकिल द्वारा गंगनहर पटरी से होकर गांव जा रहा था। जैसे ही वह नहर पटरी से अपने गांव रुड़कली को जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तो दो बदमाशों ने उस पर डंडे से वार किया जिससे वह जमीन पर गिरा। मारपीट करते हुए बदमाश उसे गन्ने के खेत में ले गए और उससे करीब 500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने मन्नू की चादर से ही उसके हाथ-पांव बांध दिए। कुछ देर बाद रुड़कली का ही सादिक भी अपने तेवड़ा निवासी रिश्तेदार के साथ पहुंच गया। बदमाशों ने उन्हें भी बाइक पर डंडे से हमला कर रोक लिया। दोनों से करीब एक हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए। बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। बदमाशों ने जाते समय मोबाइल से सिम निकाल कर उन्हें लौटा दिए। बदमाशों के जाने के बाद तीनों किसी प्रकार से बंधक मुक्त हुए और गांव जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ितों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
लूट की झूठी सूचना दी पुलिस ने जेल भेजा
भोपा। बेहड़ा थ्रू में रियासत ने डायल 100 पर सूचना दी कि उसकी पत्नी मंजूरी के साथ मारपीट करते हुए बदमाशों ने 50 हजार रुपये और गहने लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को भोपा थाने लेकर पहुंची। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि बरुकी निवासी रोहताश ने शराब पीकर लूट की झूठी सूचना दी थी, जांख् में लूट सूचना फर्जी पाई गई। जिस कारण झूठी सूचना देने वाले बरूकी निवासी रोहताश को जेल भेज दिया है।