फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भारतीय महिला खिलाडिय़ों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज

भारतीय महिला खिलाडिय़ों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज

Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला खिलाडिय़ों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज
भारतीय महिला खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विभिन्न स्पर्धाओं में वैश्विक खेल जगत में देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में हरियाणा के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला नदी रोड निवासी सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व सोशल साइट फेसबुक पर शोकेंद्र राणा हरियाणा नामक युवक ने अपने अकाउंट से देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उक्त टिप्पणी में आरोपी युवक द्वारा स्पर्धाओं में विभिन्न पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के चरित्र पर उंगली उठाते हुए उनके व कोचों के बीच संबंधों को लेकर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की गई है। युवक के अनुसार उक्त टिप्पणी को लेकर उसकी भावनाएं काफी आहत हुई हैं। इसके चलते उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शोकेंद्र राणा हरियाणा नाम-पता अज्ञात के खिलाफ 66 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed