फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Controversial posters were also put up in the Janakpuri area, an FIR has been registered.

Saharanpur News: जनकपुरी क्षेत्र में भी लगे थे विवादित पोस्टर, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Controversial posters were also put up in the Janakpuri area, an FIR has been registered.
सहारनपुर। विश्वकर्मा चौक पर जिस रात मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर विवादित पोस्टर लगाया गया था, उसी रात जनकपुरी क्षेत्र में जिला अस्पताल चौक के पास भी पोस्टर लगे थे। उसमें लिखा था कि हिंसा जारी, अब तक 38 मरे, न भूले थे, न भूले हैं और न भूलेंगे। उस प्रकरण को लेकर जनकपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी के उप निरीक्षक विक्रांत भड़ाना ने तहरीर देकर बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। टीम एसबीडी जिला अस्पताल चौक पर पहुंची तो वहां दो पोस्टर लगे दिखाई दिए। पोस्टरों पर एक पेपर कटिंग लगी थी, जिसमें हिंसा का उल्लेख करते हुए अब तक 38 मरे और न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे मुजफ्फरनगर दंगा लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों से पोस्टरों के बारे में जानकारी ली। तब पता चला था कि अज्ञात लोग वाहन से आए थे और पोस्टर लगाकर चले गए। इसके पुलिस ने दोनों पोस्टर उतारकर कब्जे में ले लिए। जांच अधिकारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टर लगाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाया जा रहा है। बता दें, कि विश्वकर्मा चौक पर 7 सितंबर की सुबह विवादित पोस्टर लगा मिला था। उस मामले में सदर थाना पुलिस और एसओजी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed