फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of mason found hanging from ceiling fan at home

Rampur News: घर में पंखे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Thu, 10 Sep 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Body of mason found hanging from ceiling fan at home
टांडा। ग्राम शिकारगाह में बुधवार सुबह नितिन (32) का शव घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

नितिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पांच और तीन वर्ष के दो बच्चे हैं। बड़ा भाई पुलिस में है, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नितिन का करीब सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। पिछले कुछ समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। परिजनों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले नितिन पत्नी को बुलाने उसके मायके गया था, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद से वह तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने नितिन को घर में पंखे से लटका देखा। उसके चाचा मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही नितिन की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। नितिन की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed