{"_id":"6aa1bb4eaf26ee88a2084580","slug":"the-four-gates-of-the-collectorate-remained-closed-even-on-the-fifth-day-and-security-remained-tight-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183431-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांचवें दिन भी नहीं खुले कलक्ट्रेट के चार गेट, चाक-चौबंद रही सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांचवें दिन भी नहीं खुले कलक्ट्रेट के चार गेट, चाक-चौबंद रही सुरक्षा
विज्ञापन
सहारनपुर। मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद से कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के पांचवें दिन भी कलक्ट्रेट के चार गेट नहीं खुले। हर गेट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। परिसर में आने वाले लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पांच सितंबर को कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद से कलक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर मस्जिद स्थल तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। कलक्ट्रेट में काम से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
मस्जिद स्थल की सुरक्षा के लिए नवीन सभागार के पास बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। बैरिकेडिंग के आगे किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बैरिकेडिंग से आगे केवल उन्हें ही जाने दिया जा रहा है, जिन्हें कोषागार, निर्वाचन कार्यालय में काम है। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की कलक्ट्रेट गेट और परिसर में ड्यूटी लगाई गई है।