फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vicky's body had been hidden 20 feet inside a culvert; remains recovered based on the information provided by the accused.

Sonipat News: 20 फीट अंदर पुलिया में छिपाया था विक्की का शव, आरोपियों की निशानदेही पर अवशेष बरामद

Thu, 10 Sep 2026 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vicky's body had been hidden 20 feet inside a culvert; remains recovered based on the information provided by the accused.
फोटो :: मामले की जानकारी देता विक्की का भाई आकाश।
गोहाना। 18 हजार रुपये चोरी करने के शक में दोस्त विक्की उर्फ ढीलू की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को हाईवे की पुलिया के अंदर करीब 20 फीट दूर छिपा दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पुलिया के अंदर से शव के अवशेष बरामद किए। शव काफी समय से पड़े रहने के कारण कंकाल में बदल चुका था। अवशेषों के साथ मिले कपड़ों में विक्की का आधार कार्ड भी मिला, जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिली। इसके साथ करीब 40 दिन से लापता विक्की की तलाश का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बुधवार सुबह पुलिया के आसपास तलाश की, लेकिन चार फीट ऊंचाई होने के कारण अंदर तक पहुंचना मुश्किल था। काफी प्रयास के बाद भी शव का पता नहीं चला। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिया के अंदर भेजा गया। उनकी निशानदेही पर करीब 20 फीट अंदर से अवशेष बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शव के ऊपर प्लास्टिक का कट्टा रख दिया था, ताकि आसानी से सुराग न मिले।
विज्ञापन

भाई बोला- जिन दोस्तों पर भरोसा था, उन्होंने ही जान ले ली
विक्की के भाई आकाश ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उनके भाई के साथ ऐसा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दोस्तों पर विक्की भरोसा करता था, उन्हीं ने उसकी जान ले ली। विक्की अविवाहित था और ड्राइविंग का काम करता था। उसके लापता होने के बाद परिवार लगातार तलाश में जुटा था। पहले वह लंबे समय के लिए बाहर चला जाता था, लेकिन मोबाइल बंद नहीं होता था। इस बार फोन बंद मिलने पर परिवार को अनहोनी का अंदेशा हुआ। बाद में कॉल डिटेल में आरोपियों से बातचीत सामने आने पर शक के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
गिरफ्तार आरोपी प्रीतम का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर थाने में अगस्त 2019 में उसके खिलाफ हत्या, शव खुर्द-बुर्द करने और एससीएसटी एक्ट से संबंधित मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा रोहतक के सदर थाना में दिसंबर 2023 में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस इन मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed