{"_id":"5a4bd1e74f1c1b1f168b68a7","slug":"101514918375-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर छात्र गुट आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर छात्र गुट आपस में भिड़े
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर छात्र गुट आपस में भिड़े
मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार छात्रों के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। मंगलवार को आर्य समाज रोड पर छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन तब तक वह फरार हो गए। मंगलवार को आर्य समाज रोड स्थित एक कालेज के कुछ छात्रों के बीच लात-घूसे तथा बेल्टें चल गई। छात्रों में मारपीट से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने वहां जमा छात्रों को खदेड़कर भगाया। इसके अलावा जीआईसी मैदान के निकट छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई।
मरीज की मौत
मुजफ्फरनगर। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर को लावारिस मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी शनाख्त अजय पुत्र टीटू निवासी जींद मरहेरी, हरियाणा के रूप में हुई थी। वह रेलवे स्टेशन पर चोट लगने के कारण घायल हो गया था। मंगलवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके शव को कब्जे लिया है।
छेड़छाड़ का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर अकेली थी, तभी मोहल्ले के दो युवक उसके घर में घुस आए और छेड़छाड़ का। विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को जांच-पड़ताल के बाद हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ृ