फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cost increased by ten rupees quintal in a year

एक साल में दस रुपये क्विंटल बढ़ गई लागत

Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cost increased by ten rupees quintal in a year
एक साल में दस रुपये क्विंटल बढ़ गई लागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिछले तीन पेराई सत्र से गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि गन्ने की फसल की लागत लगातार बढ़ रही है। गन्ना शोध संस्थान मुजफ्फरनगर के आंकलन के अनुसार पिछले साल के मुकाबले गन्ने की फसल में दस रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
पेराई सत्र 2018-19 और 2019-20 में 325 रुपये प्रति क्विंटल अगेती और 315 प्रति क्विंटल सामान्य प्रजाति का गन्ना खरीदा गया। सरकार ने 2020-21 में भी इसी रेट की घोषणा कर दी है। पूरे साल की मेहनत के बाद किसान को 18 से 28 रुपये प्रति क्विंटल ही बच पा रहे हैं। गन्ना शोध केंद्र के निदेशक डॉ. वीरेश कुमार का कहना है कि शोध केंद्र पर गन्ने पर टोटल खर्च 297 रुपये 58 पैसे प्रति क्विंटल आ रहा है। पिछले वर्ष यह 287 रुपये प्रति क्विंटल था। इसमें कटाई, ढुलाई, बंधाई का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन

चीनी मिलों का हर उत्पाद बिकता है
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों को बीते दो वर्षों से चीनी की रिकवरी में जबरदस्त लाभ है। जो रिकवरी दस से कम रहती थी वह अब 12 प्रतिशत के आसपास चल रही है। चीनी के दाम भी लगभग 3250 रुपये क्विंटल चल रहे हैं। शीरा भी इस बार 500 रुपये क्विंटल बिक रहा है। प्रतिवर्ष यहां की चीनी मिलें लगभग 50 करोड़ की बिजली भी निगम को बेच रही है। इसके अलावा यहां बगास की बिक्री भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed