{"_id":"608b9ff79810412b53264574","slug":"corona-a-woman-was-death-due-to-lack-of-oxygen-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की किल्लत: सिस्टम की लापरवाही से टूट रहीं सांसें, मां को नहीं बचा पाया बेटा, भावुक कर देगी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की किल्लत: सिस्टम की लापरवाही से टूट रहीं सांसें, मां को नहीं बचा पाया बेटा, भावुक कर देगी कहानी
Fri, 30 Apr 2021 11:43 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:43 AM IST
सार
अपनी मां की जिंदगी बचाने के लिए 13 साल का बेटा ऑक्सीजन सिलिंडर पाने के लिए लंबी लाइन में लगा रहा। लेकिन मां की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी मां की जिंदगी बचाने के लिए 13 साल का बेटा ऑक्सीजन सिलिंडर पाने के लिए लंबी लाइन में लगा रहा। वह सिलिंडर लेकर घर पहुंचा तो ऑक्सीजन की आस में उसकी मां की सांसें थम चुकी थी। घर पर मां के शव को देखकर वह बिलख पड़ा। सुबह महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में अलमासपुर निवासी राजेंद्र यादव एक कोल्ड स्टोर में कार्यरत हैं। उनके दो लड़के हैं। उनकी पत्नी 30 वर्षीय रानी यादव की नवरात्र के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने रानी को जानसठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। कई दिनों तक यहां पर रानी का उपचार चला, लेकिन फेफड़ों में अचानक संक्रमण बढ़ने के कारण उसे निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने मेरठ ले जाने के बजाय उसको घर पर ही उपचार दिलाने का निर्णय लिया। परिजनों ने डॉक्टर की सलाह पर कोविड-19 टेस्ट कराया। परिजनों के अनुसार उसकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन लक्षण कोरोना वायरस संक्रमण वाले ही बने हुए थे। शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा तो घर पर ऑक्सीजन लगाने का बंदोबस्त परिजनों ने कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दो बार और रानी का कोविड टेस्ट कराया गया, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव ही आई। उसका उपचार घर पर किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि दो दिनों से तबीयत में सुधार नजर आ रहा था। हालांकि बुधवार शाम अचानक ही महिला की सेहत बिगड़ गई। अपनी मां का जीवन बचाने के लिए उसका बेटा एकांश (13) ऑक्सीजन लेने के लिए निकला हुआ था। परिजनों के अनुसार रात्रि करीब दस बजे रानी ने दम तोड़ दिया। उस दौरान भी एकांश ऑक्सीजन लेने के लिए लंबी लाइन में खाली सिलिंडर लिए लगा हुआ था। उसको मां के देहांत के बारे में जानकारी नहीं थी। एकांश ने फोन कर अपने पिता को बताया कि वह 11 बजे तक सिलिंडर लेकर घर आएगा। पिता के सामने रानी का बेजान शरीर था, लेकिन वह बेटे को बता नहीं पाया। करीब 11.30 बजे के बाद एकांश ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर घर पहुंचा, तो वहां पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ थी। अंदर दाखिल होने पर मां की मौत की खबर मिली। रात्रि में परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी, दाह संस्कार सुबह भोपा रोड नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. भाजपा विधायक संगीत सोम के बाद अब परिवार के तीन और सदस्य संक्रमित, अस्पताल में कराया भर्ती
. यूपी: कोविड जांच केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता, फिर तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/