फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: indecency with team of Health Department was carried out and then vandalized in Kovid Testing Center at Muzaffarnagar

यूपी: कोविड जांच केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता, फिर तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 29 Apr 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Apr 2021 07:09 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड जांच केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन
UP News: indecency with team of Health Department was carried out and then vandalized in Kovid Testing Center at Muzaffarnagar
कोविड जांच केंद्र पर तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड जांच केंद्र पर एंटीजन किट खत्म होने से नाराज लोगों ने जांच करने वाली टीम के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होनी है। मतगणना स्थल में प्रवेश से पहले एजेंटों और प्रत्याशियों की 72 घंटे पहले कराई गई कोविड़-19 की रिपोर्ट मांगी गई है। इसी के चलते गुरुवार को नगर व देहात के लोगों के अलावा ऐसे लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने पहुंचे, जिन्होंने पंचायत चुनाव में किसी न किसी पद पर चुनाव लड़ा। उनके एजेंट भी अपने कोविड़-19 की रिपोर्ट कराने के लिए पहुंचे। इस कारण सुबह से ही कोविड की जांच के लिए लंबी लाइन लगाई लग गई थी। 
विज्ञापन


वहीं दोपहर जांच कराने को लेकर हुई कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने कोविड की जांच करने में लगी टीम के साथ अभद्रता की और उनके बॉक्स को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। अचानक हंगामा होने पर मौके पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य कर्मी भी एकत्र हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड-19 के जांच केंद्र में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन जब तक आरोपी मौके से भाग गए थे। 


पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे अभद्रता करने वालों की धरपकड़ की जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि एंटीजन किट खत्म होने के कारण कुछ लोगों ने कोविड जांच केंद्र पर उपस्थित एलटी संदीप और नेत्रपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की है।

ये भी पढ़ें

मेरठ: शराब कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा, ऐसे हुई थी 10 लोगों की मौत, जांच जारी

अमर उजाला की पड़ताल: मरीज लाचार, चार आश्रय गृहों में 360 बेड पड़े बेकार, सबूत हैं ये तस्वीरें


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed