{"_id":"608b1a608ebc3e8d904ea0ce","slug":"three-members-of-sangeet-som-s-family-and-infected-sardana-news-mrt5365219156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम के बाद अब परिवार के तीन और सदस्य संक्रमित, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम के बाद अब परिवार के तीन और सदस्य संक्रमित, अस्पताल में कराया भर्ती
Fri, 30 Apr 2021 11:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:18 AM IST
सार
मेरठ में भाजपा विधायक संगीत सोम के परिवार के तीन सदस्य और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम के परिवार के तीन सदस्य और कोरोना संक्रमित मिले हैं। विधायक की मां शीला देवी, छोटे भाई और उसकी पत्नी को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले विधायक और उनका बेटा भी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम ने 24 अप्रैल को कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी व परिवार की कोरोना की जांच कराई, जिसमें विधायक व उनका बेटा तेजस पॉजिटिव मिले थे। विधायक का गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को विधायक की मां शीला देवी, छोटे भाई सागर सोम और सागर सोम की पत्नी पिंकी सोम की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें मेरठ के आर्यव्रत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक के निजी सचिव शेखर सोम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. अमर उजाला की पड़ताल: मरीज लाचार, चार आश्रय गृहों में 360 बेड पड़े बेकार, सबूत हैं ये तस्वीरें
. मेरठ: शराब कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा, ऐसे हुई थी 10 लोगों की मौत, जांच जारी