फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Ganganahar bridge in Bhopa stopped due to machine failure

मशीन में खराबी से रुका भोपा में गंगनहर पुल का निर्माण

Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ganganahar bridge in Bhopa stopped due to machine failure
राज्य सेतु निगम गंगनहर पर तीन जगह बनवा रहा पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। गंगनहर पर भोपा, जौली, निरगाजनी गंग नहर पर नए पुलों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। भोपा में निर्माण के दौरान मशीन में खराब से फिलहाल कार्य बंद है। किसानों और ग्रामीणों ने राज्य सेतु निगम के अधिकारियों से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
राज्य सेतु निगम की ओर से भोपा, जौली निरगाजनी गंग नहर पुलों के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। वर्ष 2021 के अंत में पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गंग नहर के पुराने पुल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। उनके ऊपर से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। मगर, नए पुलों का निर्माण जल्द नहीं होने से उन्हें जर्जर हालत के पुलों से ही गुजरना पड़ रहा हैं। वर्तमान में पुलों के निर्माण कार्य की गति काफी धीमी हैं।
विज्ञापन

भोपा गंग नहर पुल का निर्माण कार्य अक्तूबर 2021 में शुरू किया गया था, लेकिन प्रगति से क्षेत्र के लोग संतुष्ट नहीं है। पुल 71 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ाई में बनेगा। राज्य सेतु निगम के पदाधिकारी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि एक बड़ी मशीन में तकनीकी खराबी हो जाने के कारण भोपा गंग नहर पुल का कार्य कुछ दिनों से बंद चल रहा है। मशीन ठीक कराई जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी से पूरा होना चाहिए निर्माण
भोपा प्रधान तरुण कुमार, सिकंदरपुर के पूर्व प्रधान मैनपाल सिंह, गड़वाड़ा के प्रधान गिरीश चौधरी, पूर्व प्रधान योगेश शिवाच, प्रधान मिंटू शर्मा का कहना है कि निरगाजनी गंगनहर पुल पूरी तरह से जर्जर हालत में है। अन्य कोई और विकल्प नहीं होने के कारण इसी पुल से गुजरना पड़ रहा हैं। कार्य में तेजी लाकर जल्दी ही पुल निर्माण पूरा किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed