{"_id":"6afd8e04ad99306e2007c968","slug":"parks-to-be-beautified-and-roads-constructed-at-a-cost-of-80-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185487-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 80 लाख में होगा पार्कों का सुंदरीकरण, सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 80 लाख में होगा पार्कों का सुंदरीकरण, सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से वार्ड 26 में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें पार्कों का सुंदरीकरण और सीएनसी कटिंग से ट्रांसफार्मर को कवर किया जाना भी शामिल है। विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्माण विभाग ने करीब 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
नगर पालिका की ओर से शहर में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि वार्ड 26 के घास मंडी में पार्क के समीप प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 19.35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
जबकि वार्ड में विभिन्न स्थानों पर गमले रखे जाएंगे जिस पर 9.4 लाख रुपये का खर्च आएगा। वार्ड में अरोरा क्वार्टर के निकट एवं पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एवं ब्रह्मपुरी मेन रोड पर अलग-अलग चार ट्रांसफार्मरों को चारों ओर से सीएनसी कटिंग से कवर किया जाएगा। इनके अलावा वार्ड में आधा दर्जन से अधिक सड़क और उनके दोनों ओर नालियों का निर्माण कराया जाएगा।