फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constitution is the soul of democracy, every person should follow it: Krishna Pahal

संविधान लोकतंत्र की आत्मा, प्रत्येक व्यक्ति करें पालन : कृष्ण पहल

Sun, 30 Nov 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Constitution is the soul of democracy, every person should follow it: Krishna Pahal
सिविल बार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अ​ति​थि : स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने देश के संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए संविधान में निहित मूल अधिकारों और मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुजफ्फरनगर इकाई एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संविधान का अमृतकाल पर सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी भी दी। प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार संविधान में प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने युवा अधिवक्ताओं को संदेश दिया कि वह शॉर्टकट रास्ते न अपनाएं। मेहनत, ईमानदारी और लगन से आगे बढ़ने का कार्य करें। मेहनत के बल पर ही सच्ची सफलता हासिल की जा सकती है। इससे पहले उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के कॉमन कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर न्यायाधीश अलका भारती, आदेश नैन, महासचिव राज सिंह रावत, जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर सिंह, अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महामंत्री प्रमोद त्यागी, विजय कुमार त्यागी, मनोज शर्मा, अरुण शर्मा, डीजीसी राजीव शर्मा, यशपाल सिंह, कमलकांत मौजूद रहे। संचालन बिपाशा गौतम एवं ललिता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed