फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Come forward to support the weak: Naresh Chandra Maharaj

कमजोर लोगों का सहारा बनने को आगे आएं: नरेश चंद्र महाराज

Tue, 04 Apr 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Come forward to support the weak: Naresh Chandra Maharaj
जैन आचार्य ने मांसाहार, नशा और चमड़े का त्याग करने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन संत नरेश चंद्र जी महाराज ने कहा कि दान पुण्य कर कमजोर व जरूरतमंदों का सहारा बनने का प्रयास करते रहें। जैन आचार्य ने मांसाहार, नशा, चमड़े का त्याग करने की शपथ दिलाई।
मेहता क्लब में भगवान महावीर जयंती और गुरू श्री सुदर्शन जी महाराज के शताब्दी वर्ष के समापन धर्म संसद में संघ संचालक नरेश चंद्र जी महाराज ने कहा कि जीवन में सादगी और संयम स्थायी मार्ग है, जिस पर चलकर आसानी से मोक्ष पाया जा सकता है। जाने और अनजाने में कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आप पाप के भागीदार बन जाएं। नवनीत मुनि जी महाराज और निपुण मुनि जी महाराज ने गुरू सुदर्शन जी महाराज की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विशाल गर्ग, मनोज जैन, रेणु गर्ग, राजीव जैन, अनुराग जैन, दीपक जैन, हर्षवर्धन जी, कार्तिकेय जैन, राजेश जैन आदि रहे। इससे पूर्व श्री सुदर्शन शताब्दी वर्ष के तहत सुबह प्रभात फेरी पालकी यात्रा निकाली गई, जैन स्थानक से शुरू होकर प्रभात फेरी नई मंडी के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी फीस पर डायलिसिस मरीजों को मिलेगा उपचार
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज नई मंडी के संस्थापक संरक्षक मनमोहन जैन ने बताया कि गुरू जनों की प्रेरणा से श्री गुरू सुदर्शन हॉल में डायलिसिस सेंटर का आज से शुभारंभ हो रहा है। मरीजों से बाजार के मुकाबले आधी फीस ली जाएगी।


मुख्यमंत्री योगी का सन्देश पढ़कर सुनाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान महावीर की जयंती और गुरू सुदर्शन शताब्दी वर्ष को लेकर बधाई सन्देश भेजा है। कार्तिकेय जैन ने सीएम के संदेश को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed