फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandramohan, who showed amazing performance in Corona, will get the State Teacher Award

Muzaffarnagar News: कोरोना में कमाल दिखाने वाले चंद्रमोहन को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chandramohan, who showed amazing performance in Corona, will get the State Teacher Award
चंद्रभान
- जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी में संस्कृत शिक्षक हैं चंद्रमोहन
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। कोरोना में शिक्षा का कमाल दिखाने वाले चंद्रमोहन शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पांच सितंबर को लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ शिक्षक को सम्मानित करेंगे।

जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी में भाषा के वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात चंद्र मोहन शर्मा का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। वह संस्कृत भाषा के अध्यापक हैं। संस्कृत में ही उन्होंने पीएचडी की है। चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए एक पीपीटी आधारित वीडियो बनाया था। जिसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को वीडियो का काफी फायदा मिला था। यह वीडियो गांव-गांव तक पहुंचाया गया था। जो छात्र-छात्राओं के लिए काफी कारगर साबित हुआ था।
विज्ञापन

कक्षा 12 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पुस्तक लिखी, जिसमें श्लोकों का अन्वय, शब्दार्थ, व्याख्या, प्रश्नोत्तर आदि को सरल सुबोध और सुगम बनाकर प्रस्तुत किया था। वीडियो टीवी चैनल द्वारा बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रसारित की गई, जिसकी विद्वानों द्वारा सर्वत्र प्रशंसा की गई। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर ने भी उन्हें सम्मानित किया था। फिलहाल राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नाम चयनित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed