फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Campaign to free the land of ponds in Muzaffarnagar intensified

तालाबों को कृषि, आबादी में दर्ज करने के आदेश निरस्त

Tue, 02 Feb 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Campaign to free the land of ponds in Muzaffarnagar intensified
तालाबों की जमीन को मुक्त कराने का अभियान तेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एनजीटी और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद तालाबों की जमीन को मुक्त कराने का अभियान तेज हो गया है। जिले की चार तहसीलों में 1009 तालाबों की भूमि को एसडीएम और तहसीलदार पिछले 48 सालों में कृषि और आबादी में दर्ज कर चुके हैं। तालाबों की मूल नौय्यत को बदल दी गई। अब पुराने सभी आदेशों को निरस्त कर इन जमीनों को फिर से तालाबों में दर्ज किया जा रहा है। 471.08 हेक्टेयर जमीन पर एक साथ कार्रवाई चल रही है। इससे जिले में लगभग एक लाख लोग प्रभावित होंगे।
वर्ष 1972 में चकबंदी की प्रक्रिया के बाद पानी से सूखे तालाबों को तहसीलदार और एसडीएम के स्तर से कृषि में दर्ज कर दिया गया, जो तालाब गांव के अंदर आ गए उन्हें आबादी में दर्ज कर दिया गया। जिले में लगभग 1009 तालाबों की नौय्यत बदलने का कार्य अब तक हुआ। एनजीटी और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद डीएम ने सभी एसडीएम को इन तालाबों को पुरानी स्थिति में रिकार्ड में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 1359 फसली के हिसाब से सभी तहसीलों में रिकार्ड दुरुस्त हो रहा है। इन तालाबों की अधिकतम जमीन आबादी में है। इनमें जिन लोगों के मकान हैं, ऐसे हजारों लोगों को एसडीएम के यहां से नोटिस जारी किया गया। एक जनवरी से चल रही इस कार्रवाई में चारों तहसीलों में उन सभी तालाबों के निरस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर दी गई, जिनमें कोई आपत्ति नहीं आई है। सदर तहसील में 560 तालाब में 27 तालाबों को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। 83 तालाबों में निरस्तीकरण के लिए नोटिस जारी हुए। 31 तालाबों को नौय्यत बदल कर उनके मूल स्वरूप में दर्ज कर दिया गया है। खतौली तहसील में 44 तालाबों में कार्रवाई चल रही है। यहां नौ तालाब खाली करा लिए गए हैं। 35 तालाबों को कृषि और आबादी की नौय्यत बदलकर मूल रूप में दर्ज कर दी गई है। इसी तरह जानसठ तहसील में 214 तालाबों में से 12 तालाब खाली करा लिए गए हैं, बाकी को मूल रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बुढ़ाना में 191 तालाब में से 15 तालाब खाली करा लिए गए हैं। अन्य को मूल रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जनपद में 4188 तालाब
मुजफ्फरनगर। जिले में 1359 फसली रिकार्ड के अनुसार 4188 तालाब हैं। इन तालाबों का क्षेत्रफल 2193.21 हेक्टेयर हैं। इनमें 2412 तालाब ऐसे हैं, जो अतिक्रमण मुक्त हैं। इनका क्षेत्रफल 1247 हेक्टेयर है। जनपद में 732 तालाब ऐसे हैं, जिनमें मत्स्य पालन हो रहा है। इनका क्षेत्रफल 730.46 हेक्टेयर है। 1009 तालाबों पर अतिक्रमण है, इनका क्षेत्रफल 471.08 हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में मूल अभिलेखों में आए तालाब
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील में 40 साल पहले तक के तालाबों को कृषि और आबादी में दर्ज करने के आदेशों को एसडीएम दीपक कुमार ने निरस्त कर दिया है। इन तालाबों को 1359 फसली के रिकार्ड के हिसाब से मूल स्वरूप में दर्ज किया गया। इनमें शहर से सटे सरवट के ही पांच तालाब शामिल हैं। इन तालाबों की जमीन पर सैकड़ों मकान बने हैं। लुहारी खुर्द में चार, निवादा में दो, मेघाखेडी में दो, रेई में दो, दधेडू खुर्द में एक, सैद नगला, नंगलाराई, बसेडा, हरसौली, पीपलहेडा, अलीपुर, खुड्डा गांव के एक-एक तालाब को मूल रूप में रिकार्ड में दर्ज किया गया। अधिकतम तालाबों की जमीन में इस समय मकान बने हैं।

पूरे जिले में चला है अभियान: अमित
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि जिन तालाबों को तहसीलदार और एसडीएम के स्तर से कृषि भूमि और आबादी में दर्ज किया गया था, उस कार्रवाई को अवैधानिक माना गया है। नौय्यत बदलने के आदेशों को एसडीएम के न्यायालय में निरस्त किया जा रहा है। 1359 फसली रिकार्ड के हिसाब से ही तालाबों को मूल अभिलेखों में अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed