फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJYM burnt effigies of CM

भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका

Mon, 06 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJYM burnt effigies of CM
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मथुरा की हिंसा को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुलिस को चकमा देते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश में अराजकता के माहौल का आरोप लगाया और मथुरा कांड को सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही बताया। 
विज्ञापन


 सुबह से ही पुलिस ने शिव चौक पर घेराबंदी कर ली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे देखते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिश मलिक और कुशवेंद्र तोमर के नेतृत्व में टाउन हाल के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 
विज्ञापन


इसमें जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी नेे कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों की मौत के लिए प्रदेश सरकार सीधे जिम्मेदार है।  अंशुल जौहरी, सुनील दर्शन, शरद कपूर, मनीष चंदेल, भूषण, विजय ने विचार रखे। आदित्य शर्मा, राहुल पंवार, कमल पंवार, सन्नी चौधरी, कुलदीप चौधरी, अभिलाष सुधा, हिमांशु शर्मा, सौरभ मुंडे, विवेक मुंडे, अनुज पचीसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेेना ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने प्रदेश सरकार पर गोहत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पार्टी नेता ललित मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर हुई बैठक में शर्मा ने मुख्यमंत्री पर इकलाख के परिवार को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लैब की रिपोर्ट आने के बाद भी उसे निर्दोष करार देने में लगे हैं। गौहत्या प्रदेश में इसी कारण रुकने का नाम नहीं ले रही है। मनोज सैनी, नरेंद्र सिंह पंवार, योगेंद्र शर्मा, देवेंद्र, लोकेश सैनी आदि मौजूद रहे। 

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता कंपनी बाग पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि केंद्र सरकार ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम पर चल रही योजनाओं के नाम बदलकर आरएसएस के नेेताओं के नाम पर कर दिए हैं। देश में जब से मोदी की सरकार बनी है, महंगाई लगातार बढ़ रही है।


शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि आमजनता भीषण गर्मी में बिजली और पानी को लेकर परेशान है। रमजान में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। हरेंद्र त्यागी, मुकेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, फिरोज, अमन सिंह गौतम, आनंद त्यागी, जुनैद, आनंद अग्रवाल, अर्पित सिंघल, जितेंद्र पांचाल, बीबी गर्ग, मुकेश त्यागी, शहराज त्यागी, मुकेश चौहान, वारिस राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed