फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BIT beat BIP in cricket

क्रिकेट में बीआईटी ने बीआईपी को पराजित किया।

Sat, 19 Nov 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
BIT beat BIP in cricket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। बिजनौर-दिल्ली हाईवे स्थित बीआईटी में चल रही तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शनिवार को समापन हुआ। क्रिकेट में बीआईटी ने बीआईपी को पराजित किया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार रहे।

स्पोर्ट्स मीट के समन्वयक डॉ. कावेंद्र कुमार ने बताया कि अंतिम दिन क्रिकेट, बास्केटबाल, रस्सा खींच, कबड्डी, हैंडबाल, चेस और बैडमिंटन के फाइनल मुुकाबले हुए। पुरुष कबड्डी में बीआईटी ग्रुप ने बीआईएमएस ग्रुप को हराया। महिला कबड्डी में बीसीई ग्रुप में बीआईटी ग्रुप को हराया। बैडमिंटन महिला सिंगल में निशा प्रथम रही, जबकि डबल में विधि व रमनदीप विजेता रहे। पुरुष चेस में शाहरुख विजेता रहे। गर्ल्स खो-खो में बीआईएमएस ने बीसीई को हराया। सौ मीटर रेस फाइनल में राज कपासिया ने बाजी मारी। इस मौके पर कॉलेज डायरेक्टर डॉ. लोकेश बंसल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. राघव मेहरा, डॉ. पुष्पनील वर्मा, दुष्यंत कुमार, डॉ. आदित्य शर्मा, निकुल कुमार, उर्वशी, भावना, वर्षा, आकांक्षा, अंशिका अग्रवाल, डॉ. शुभांगी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed