फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   betiyon ko aage badhane ka sandesh

बेटियों को आगे बढ़ाने का संदेश

Wed, 28 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
betiyon ko aage badhane ka sandesh
समारोह में सम्मानित बेटियां। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सरवट में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डीएम की पत्नी विजया सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विजया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। समाज सेविका बीना शर्मा ने महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि कैसे अपनी बेटियों का ध्यान रखना है। डायट प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बालिकाओं को आगे पढ़ने और आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्रा तनु, खुशी, शीबा, तबस्सुम, मुस्कान, शबाना, स्वाति, हीना, जन्नत आदि ने स्वागत गान, अभिनंदन गान के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधान अध्यापिका विकास रानी ने आभार जताया। अनीता चौधरी, सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, अलका मलिक, छाया, रामधन गुप्ता, बिजेद्र गुप्ता, सुनीता राठी आदि मौजूद रहे। नरेश सैनी, श्रीभगवान शर्मा, मीरा सैनी, ब्रहमदत्त, अनघ सिंघल, मानसी सिंघल आदि का सहयोग रहा। संचालन मीरा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल चाल प्रतियोगिता होगी

मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि गांधी जयंती दो अक्तूबर को पुरुष वर्ग की ओपेन पांच किलोमीटर, बालक वर्ग की तीन किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता होगी। उस दिन सुबह साढे छह बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाक रेस होगी। इसमें कई क्षेत्रों के प्रतिभागी शिकरत कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed