फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bengali servant's body cremated, police searching for killers

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बंगाली नौकर के शव का अंतिम संस्कार, हत्यारों को तलाश रही पुलिस

Thu, 28 Mar 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Bengali servant's body cremated, police searching for killers
- सिर में लोहे का भारी बांट मारकर की गई थी नौकर की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ तितावी। बड़ीना कलां में किसान के बंगाली नौकर की हत्या के मामले में किसान के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई ने ग्रामीणों की मदद से गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम जुटी है।

तितावी के बड़ीना कलां में किसान जितेंद्र कुमार सैनी ने गांव के जंगल में घेर बनाया हुआ है। किसान ने अगस्त 2023 में पश्चिम बंगाल के जिला जयपाल गंज के थाना टीजी अलीपुर के गांव पटका पारा निवासी सुमरा असुर को नौकरी पर रखा था। जो दिन में काम करने के बाद रात में घेर में ही सो जाता था। सोमवार रात में वह खाना खाने के बाद घेर में सो गया था। सुबह जब किसान जितेंद्र के परिजन घेर में पहुंचे थे तो उन्हें सुमरा असुर मृत हालत में पड़ा मिला था। अज्ञात हत्यारे ने घेर में रखे लोहे के भारी बांट से सुमरा असुर के सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ फुगाना डाॅ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद मृतक के परिजनों का पता लगाया गया। उसके भाई देसाई असुर को घटना की जानकारी दी। घटना का मुकदमा परिजनों की सहमति के बाद किसान जितेंद्र के भाई रितेंद्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराया है। सूचना देने पर देर शाम मृतक का भाई गांव में पहुंचा। इस दौरान किसान व ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव में ले आए थे। शव का ग्रामीणों की मदद से मृतक के भाई ने अंतिम संस्कार कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed