फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to forcibly make the bride sit in the car with the intention of kidnapping

Muzaffarnagar News: अपहरण के इरादे से दुल्हन को जबरन कार में बैठाने का प्रयास

Mon, 03 Mar 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to forcibly make the bride sit in the car with the intention of kidnapping
छपार। ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने आई दुल्हन काे कार सवार चार युवकों ने अपहरण के इरादे से जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। दुल्हन के साथ आई महिलाओं ने विरोध किया तो ब्यूटी पार्लर के शीशे टूट गए। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र एक गांव में बरात आई हुई थी। दुल्हन छपार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई थी, तभी कार सवार चार युवक आये और दुल्हन को जबरन कार में बैठाने लगे। साथ ही आई महिलाओं ने विरोध किया तो हाथापाई में ब्यूटी पार्लर के शीशे टूट गए। इसके बाद खुद को घिरा देखकर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। उधर, सूचना पर पहुंचे परिजन दुल्हन को लेकर घर चले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed