{"_id":"62d1ad557040504c357fa0d0","slug":"ashram-mahant-and-his-disciple-accused-of-beating-muzaffarnagar-news-mrt597053445","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम के महंत और उनके शिष्य पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम के महंत और उनके शिष्य पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ आश्रम में टंकी फिटिंग का कार्य करने गए मजदूरों ने आश्रम के महंत व उनके शिष्य पर पिटाई करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने आरोप लगाया हैं। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
शुकतीर्थ निवासी महिला बबीता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा सिद्धार्थ अपने साथी सीकरी निवासी शिवम और एक अन्य के साथ आठ दिन से गौड़ीय मठ आश्रम में टंकी फिटिंग का कार्य कर रहा था। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने अपनी मजदूरी मांगी। आरोप है कि इसे नाराज आश्रम के महंत और उनके शिष्य ने अकारण गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों की पिटाई की। सिद्धार्थ का गला दबाकर सिर पर पत्थर मारकर जान से मारने की कोशिश की। बबीता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर ले ली गई हैं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।