फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as reservation changed, wives got the political rudder of their husbands

Muzaffarnagar News: आरक्षण बदलते ही पत्नियों के हाथ आई पतियों की सियासी पतवार

Tue, 04 Apr 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
As soon as reservation changed, wives got the political rudder of their husbands
बुढ़ाना में सपा व रालोद कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करते विधायक राजपाल बालिया
- शहर सीट दिसंबर 2022 में अनारक्षित रखी गई थी, जबकि इस बार महिला के लिए आरक्षित
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण जारी किया जा चुका है। आरक्षण में बदलाव के चलते दावेदार भी पैंतरा बदल रहे हैं। शहर सीट अनारक्षित वर्ग से महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद सबसे ज्यादा बेचैनी बढ़ गई है। संभावित दावेदार परिवार की महिलाओं को चुनाव के मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

आरक्षण जारी होने के बाद चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। समर्थकों के साथ गुणाभाग शुरू कर दिए गए। शहर पालिका सीट पर आरक्षण में बदलाव से पुरुष उम्मीदवारों की उम्मीदों की जोर का झटका लगा है। भाजपा में टिकट के दावेदारों की सबसे लंबी फेहरिस्त है। पहले अपना बायोडाटा पार्टी को दे चुके दावेदार अब अपनी पत्नियों का बायोडाटा तैयार कराया जा रहा है। चुनाव समिति के समक्ष दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं। भले ही आरक्षण को अंतिम रूप नहीं मिला हो, लेकिन दावेदार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं।
विज्ञापन



इस तरह प्रस्तावित है आरक्षण

निकाय


आरक्षण

मुजफ्फरनगर

महिला

खतौली
पिछड़ा वर्ग

चरथावल
अनारक्षित
सिसौली पिछड़ा वर्ग महिला

भोकरहेड़ी
एससी महिला

जानसठ पिछड़ा वर्ग

बुढ़ाना


महिला

शाहपुर

पिछड़ा वर्ग

मीरापुर

अनारक्षित
पुरकाजी अनारक्षित


छह अप्रैल तक ली जाएगी आपत्ति

आरक्षण पर आपत्तियां लेने की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि छह अप्रैल है। इसके बाद शासन की ओर से अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा। अब तक कई निकाय के आरक्षण पर आपत्ति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed