{"_id":"5f36d61d8ebc3e3cee2e0ebf","slug":"alert-in-the-district-regarding-independence-day-muzaffarnagar-news-mrt4963045100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद में अलर्ट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। शहर क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टेंड पर भी डॉग स्क्वॉड व एंटी सेबोटॉज टीम के साथ चेकिंग की गई।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कानून व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को शहर क्षेत्र में एंटी सेबोटॉज टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर क्षेत्र के मुख्य व भीड़भाड़ वाले चौराहों के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मुख्य बाजार, पार्किंग स्थल व अन्य क्षेत्रों पर सघन जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वॉड के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति और सामान की जांच की गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी डीके त्यागी द्वारा टीम के साथ अनावश्यक घूम रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ ही रोडवेज स्टैंड पर सभी बसों की भी जांच की और मुसाफिरों के सामान की भी पड़ताल की। वहीं, शहर कोतवाल इंस्पेक्टर ने टीम के साथ भगत सिंह रोड, शिवचौक आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।
-------
पुलिस लाइन में होगा संक्षिप्त कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते जनपद में स्वतंत्रता दिवस शासन की गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस लाइन में इस बार हर वर्ष की तरह कार्यक्रम नहीं होगा। संक्षिप्त कार्यक्रम के तहत राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी थानों में भी कार्यक्रम ही आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अनावश्यक मौजूदगी नहीं होने दी जाएगी।