फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADM inspected Atal Residential School

Muzaffarnagar News: एडीएम ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

Fri, 25 Aug 2023 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
ADM inspected Atal Residential School
- अफसरों को समय सीमा में सभी कार्य पूरे करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने तहसील जानसठ के नंगला बुजुर्ग में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर श्रम विभाग नंगला बुजुर्ग में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कर रहा है। इस विद्यालय में सहारनपुर मंडल के श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसी सत्र से यहां पढ़ाई शुरू हो गई है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कुछ कार्य बाकी है। 400 बीघा जमीन में बन रहे इस विद्यालय के निर्माण कार्यो का एडीएम गजेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहारनपुर, कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम ने विद्यालय के अंतर्गत निर्माणधीन समस्त ब्लॉको, प्रशासनिक भवन, क्लासरूम, छात्रों के शौचालय, मेस एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। संस्था को समस्त कार्य निर्धारित समय से पूर्ण करने एवं विद्यालय के नोडल श्रम विभाग को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed