फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   About one and a half quintals of firecrackers and explosive materials recovered in Budhana

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - करीब डेढ़ क्विंटल पटाखे और विस्फोटक पदार्थ बरामद

Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
About one and a half quintals of firecrackers and explosive materials recovered in Budhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कस्बे के कांधला रोड पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के पास एक गोदाम में छापा मारा। मौके से करीब डेढ़ क्विंटल पटाखे और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। पटाखा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा को देर रात के समय कस्बे के कांधला रोड पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के पास एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक पदार्थ होने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस बल के साथ गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि यह गोदाम कस्बा निवासी दीपक कुमार पुत्र रामनिवास का है। गोदाम में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ व पटाखों का भंडारण किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ व पटाखों को अपने कब्जे में ले लिया। जिनका वजन करीब डेढ़ क्विंटल बताया गया। पटाखों को फायर स्टेशन के गोदाम में रखवा दिया। विस्फोटक पदार्थ पर पानी डालकर उनकी संवेदनशीलता को कम किया गया। सभी विस्फोटक पदार्थों के नमूने लिए गए। पुलिस ने इस घटना में गोदाम के मालिक रामनिवास को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव हुसैनपुर कलां सहित पुलिस ने कस्बे से पांच गोदाम पर छापा मारकर करीब 175 क्विंटल पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed