फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A criminal carrying a reward of Rs 20,000 was caught in an encounter, shot in the leg

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा, पैर में लगी गोली

Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 20,000 was caught in an encounter, shot in the leg
रतनपुरी। पुलिस ने रार्धना रोड पर मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस तथा एक मोबाइल व नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी पुलिस रार्धना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जब पुलिस ने उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, तो उक्त व्यक्ति हाथ में तमंचा लहराते हुए गन्ने के खेत की ओर भाग निकला।
पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उक्त बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम हसमुदीन, निवासी पिल्लोखेड़ी रोड श्यामनगर, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ तथा हाल पता गांव पचपेड़ा, थाना भावनपुर, मेरठ बताया।
विज्ञापन


सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त बदमाश हसमुदीन अपने अन्य साथियों साजिद तथा फजल के साथ रतनपुरी थाना क्षेत्र में 3 अक्तूबर को मेरठ के किठोर क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी शाहरुख से 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया था। जिसके विरुद्ध थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। हसमुदीन तभी से वांछित चल रहा था। वर्तमान में उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी खतौली भेजा गया। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध मेरठ के मवाना, लिसाड़ी गेट, इंचौली व रतनपुरी थाने पर जानलेवा हमले व लूट जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
----------------
प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed