{"_id":"5a6cd0bb4f1c1b88268b6e42","slug":"91517080763-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने 72 बीघा भूमि कब्जे में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने 72 बीघा भूमि कब्जे में ली
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। रामराज क्षेत्र के गांव छिल्लौर में प्रशासन ने 132 की लैंड के 24 से अधिक ग्रामीणों के पट्टे निरस्त कर दिए। 72 बीघा जमीन पर बोई गई फसल पर तहसीलदार ने ट्रैक्टर चलवाकर सरसों गेहूं की फसल को नष्ट करते हुए कब्जे में ले लिया। दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
रामराज क्षेत्र के गांव छिल्लौर में ग्रामीणों को कई वर्ष पहले 132 की लैंड पर रेत खनन के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे। राजस्व विभाग ने पट्टों को निरस्त करते हुए उन पर तुरंत कब्जा करने के आदेश दिए थे। तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम, पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर 72 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया तथा जमीन को कब्जे में ली। जमीन को वन विभाग की देखरेख में दी गई। तहसीलदार ने बताया कि कई वर्षों पहले दो दर्जन से अधिक लोगों को नदी व खनन के पट्टे दिए गए थे, जो राजस्व विभाग ने निरस्त कर दिया। पट्टों की 72 बीघा जमीन पर राजस्व विभाग ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि 120 बीघा जमीन पहले कब्जा मुक्त कराई गई थी। अब 72 बीघा खाली कराई गई है। कुल 192 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है। दोबारा कब्जा करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजस्व निरीक्षक राम कुमार शर्मा, लेखपाल बाल किशोर, विनोद कुमार, विजय, एहसान, वन विभाग के कर्मचारी देवेंद्र कुमार, एसआई रामपाल सिंह व भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।