{"_id":"6a99cad5bd668ca81a04c8d3","slug":"villagers-gripped-by-panic-after-leopard-appears-on-deserted-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-179787-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुनसान रास्ते पर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुनसान रास्ते पर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
रोनी हरजीपुर के जंगल में देखा गया तेंदुआ: वीडियोग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। गांव रोनी हाजीपुर के जंगल में रात में सुनसान रास्ते पर तेंदुए नजर आने से ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। कार में सवार लोगों ने रात में कार रोककर सड़क किनारे तेंदुए की वीडियो बनाई। वन विभाग ने कई बार पिंजरा लगा चुका है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका।
बुधवार रात में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा। इसके बाद लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। बताया कि राजू कार से गांव लौट रहा था। रोनी हरजीपुर गांव के निकट बिरालसी मार्ग पर बाबा धीर सिंह पुंडीर की मूर्ति के पास तेंदुआ दिखाई दिया। गाड़ी में सवार लोगों ने मोबाइल में उसे मोबाइल में कैद कर लिया।
गुरुवार अलसुबह ग्रामीणों को खबर लगी तो ग्रामीण अपने खेतों में लाठी डंडों एवं भाले लेकर खेतों में गए। विकास शर्मा ने बताया कि कई बार तेंदुआ दिखाई देता है। लेकिन वन विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को खौफ में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर ने बताया कि कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचित किया गया लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। रात में सड़क किनारे तेंदुए की वीडियो सामने आई है, वह कार चालक ने बनाई है।