फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुल्क की तरक्की को बढ़ती आबादी पर नियंत्रण जरुरी

मुल्क की तरक्की को बढ़ती आबादी पर नियंत्रण जरुरी

Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुल्क की तरक्की को बढ़ती आबादी पर नियंत्रण जरुरी
मुजफ्फरनगर। सीडीओ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को जनता को जागरूक करने में धर्म गुरु महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समाज को बढ़ती जनसंख्या पर काबू करने के लिए परिवार नियोजन को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय के रेडक्रास भवन सभागार में आयोजित धर्मगुरु सम्मेलन मुख्य अतिथि सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ाने से जनसंख्या पर अंकुश लगेगा। देश के सामने बढ़ती आबादी चुनौती है। यदि नहीं संभले, तो भावी पीढ़ी को कष्ट उठाने होंगे। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि समाज में ऐसी मानसिकताओं को नष्ट करना होगा, जो धर्म और जाति के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। समाज को इंसानियत के साथ नैतिक, मानवीय और सत्य के नियमों का समर्थन करना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए समाज को शिक्षा और ज्ञान की बेहद आवश्यकता है। पंडित विष्णु शर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चले। पॉवर वुमेन से जुड़ी बीना शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक और सामाजिक संतुलन के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी है। ऑर्ट ऑफ लिविंग की सोनिया लूथरा ने कहा कि देश की जनसंख्या का देश के विकास एवं जीवन स्तर बढ़ाने में सीधा संबंध है।
विज्ञापन

पैगाम ए इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि की समस्या हमारे समाज के लिए आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो जाएगी। सैय्यद वली हुसैन जैदी ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए महिला शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। सूबेदार रणधीर सिंह ने कहा कि हमें छोटे परिवार के सिद्धांत को अपनाने वाले परिवारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। विकास बालियान, गौहर सिद्दीकी, दीपक शर्मा, सरदार जोगा सिंह, विरेंद्र सिंह, मौलाना कासिम, पंडित संजीव शर्मा, योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह, होतीलाल शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, एसीएमओ डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. शरण सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. गीतांजलि वर्मा, अलका सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed