फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अर्जुन और रुकसार बने टेबल टेनिस चैंपियन

अर्जुन और रुकसार बने टेबल टेनिस चैंपियन

Wed, 13 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन और रुकसार बने टेबल टेनिस चैंपियन
अर्जुन और रुकसार बने टेबल टेनिस चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में में खेल सप्ताह शुरू हुआ। पहले दिन क्रिकेट और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं कराई गई। क्रिकेट के लीग मैच खेले गए, वहीं टेबल टेनिस की पुरुष और महिला वर्ग के अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई। टेबल टेनिस 2019 के पुरुष वर्ग का खिताब बीबीए संकाय के अर्जुन मलिक तथा महिला वर्ग का खिताब बीपीईएस संकाय की रुकसार ने जीता।
क्रिकेट में पहला मुकाबला बेसिक साइंस और पालीटेक्निक की टीमों में हुआ। बेसिक साइंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पालीटेक्निक की टीम 62 रन पर सिमट गई। बीकॉम और बीएड की टीमों में हुआ मैच बीकॉम की टीम ने 15 रन से जीता। तीसरे मैच में बीऑर्क की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीए की टीम 38 रन पर ढेर हो गई। महिला वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहला मैच बीपीईएस संकाय की रुकसार और बीएड की अक्षमिका के बीच हुआ। रूकसार ने 2-0 के एकतरफा जीत दर्ज की। बीएफए की प्रीति ने बीएड की अक्षमिका 2-1 से हराया। महिला वर्ग की टेबल टेनिस 2019 का खिताबी और प्रीति के बीच मुकाबला खेला गया। रुकसार ने 2-0 के सैट से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बीबीए के अर्जुन मलिक ने बीसीए के शुभम को 3-1 के सैट से हराया। बीसीए के करन ने अपने ही संकाय के शुभम को 2-0 को पराजित किया। एमबीए के शुभम त्यागी ने बीएड के निशांत को 2-0 से हराया। सुधांशु बीसीए ने शुभम को 2-0 से मात दी। फाइनल मुकाबला अर्जुन मलिक और सुधांशु के बीच खेला गया जिसे अर्जुन मलिक ने 3-1 सैट के अंतर से हराकर खिताब जीता। खेल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि खेल सप्ताह में शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक की दौड़ के अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने उत्साहवर्धन किया। कोआर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल, डॉ अभिषेक बागला, डॉ पूनम शर्मा, डॉ अब्दुल अजीज खान, भुपेंद्र, संदीप कुमार, अनुज आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed