{"_id":"5c3b9140bdec2273a466e21f","slug":"71547407680-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर सपा के एजेंट के रुप में काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर सपा के एजेंट के रुप में काम करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन पर सपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप
खतौली। भाजपा नेता ने नगरपालिका परिषद की चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष पर समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री को शिकायती पत्र सौंपा है।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि नगर पालिका में सपा की चेयरमैन बिलकिस बानो अधिशासी अधिकारी से मिलकर दोनों सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। नगर पालिका के भाजपा सभासदों व कार्यकर्ताओं का कोई कार्य नहीं करते हैं। आरोप है कि पिछली योजना में लगी लाइटें जो बंद पड़ी हैं, उनको भी ठीक नहीं किया गया है। पिछले वर्ष से जितनी भी बोर्ड की बैठक हुई हैं, उनकी एक भी प्रोसिडिंग नहीं दी गई है। भाजपा नेता ने मंत्री से जांच पड़ताल कराकर शीघ्र कार्रवाई की बात कही है।