बुढ़ाना। कांग्रेस पार्टी का भारत बंद का आह्वान कस्बे में बेअसर रहा। कस्बे का बाजार खुला रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के चौधरी चरण सिंह चौक पर सांकेतिक धरना दिया। कुछ मिनट धरना स्थल पर बैठकर कार्यकर्ता तहसील परिसर में आयोजित सपा के धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान रघुनंदन त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, अनीलदत्त सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।