फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतों को सुना

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतों को सुना

Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतों को सुना
खतौली/जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अतुल कुमार ने जनता की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया। उधर, जानसठ तहसील में 44 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अतुल कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, तहसीलदार अमित कुमार समेत अधीनस्थ अधिकारीगण उपस्थित रहे। उधर, जानसठ तहसील में एडीएम हरिश्चंद्र ने शिकायतों को सुनते हुए कहा कि लंबित शिकायतों को अधिकारी समय से निस्तारण करें। दिवस में 44 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। मंगलवार को तहसील में एडीएम व बीडीओ विजय प्रताप यादव ने तहसील दिवस में समस्याएं सुनी। एडीएम ने कहा कि कर्मचारी व अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें एवं उनका समय से निस्तारण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री व लखनऊ से संबंधित शिकायतें का समय से निस्तारण ना होने पर नाराजगी जताई। तहसील दिवस में कस्बे के मोहल्ला जनताबाद निवासी इमामूद्दीन ने शिकायत करते हुए बताया कि नगर पंचायत ने पिछले तीन माह से कनेक्शन दे रखा है, लेकिन आज तक उसे पानी नहीं मिला है। एडीएम ने नगर पंचायत के लिपिक मोहम्मद इरफान को बुलाकर तुरंत समस्या का समाधान कराने के आदेश दिए। एसडीओ विद्युत भुवन राजसिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डीपी सिंह, एसआई नवीन कुमार, चकबंदी अधिकारी शिल्पी बरनवाल, राजेश मोघा, मोहम्मद इरफान आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed