फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईस्कूल की परीक्षा पूरी, अब रिजल्ट का इंतजार

हाईस्कूल की परीक्षा पूरी, अब रिजल्ट का इंतजार

Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा पूरी,  अब रिजल्ट का इंतजार
हाईस्कूल की परीक्षा पूरी, अब रिजल्ट का इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
बृहस्पतिवार को हाईस्कूल वर्ग की परीक्षाएं पूर्ण हो गई। अंतिम पेपर देने के बाद सहपाठियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और बेहतर अंकों की शुभकामनाएं दी। पेपर खत्म होने के बाद अब छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है। वहीं, इंटरमीडिएट वर्ग की परीक्षाएं आठ मार्च तक चलेगी। जनपद में इस बार पेपर छोड़ने वालों की संख्या भी अधिक है।
छह फरवरी से शुरू हुआ यूपी बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ आधा निपट गया है। हाईस्कूल की परीक्षा बृहस्पतिवार को पूर्ण हो गई। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने वालों में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। हाईस्कूल की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पेपर छोड़े हैं। हाईस्कूल के पेपर में एक नकलची पकड़ा गया है। बृहस्पतिवार को संस्कृत का पेपर देकर विद्यार्थी अपने घर को लौट गए। हालांकि पहली बार कैमरों की निगरानी हुई परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में रिजल्ट के प्रति खौफ है। बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को गला लगाकर छात्रों ने बेहतर रिजल्ट की कामनाएं की। उधर, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आठ मार्च तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

संस्कृत में 22, उर्दू में 29 ने मुंह मोड़ा
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल वर्ग में संस्कृत का पेपर रहा। इस परीक्षा के लिए जनपद में 542 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 520 ने पेपर दिया। जबकि 22 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। इसके अलावा इंटरमीडिएट की पाली में उर्दू का पेपर हुआ। इसमें 522 में से 493 ने पेपर दिया, जबकि 29 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed