{"_id":"5a5a55254f1c1bab3f8b4a22","slug":"71515869477-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्लागाह पर कार्रवाई की तिथि स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्लागाह पर कार्रवाई की तिथि स्थगित
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्लागाह पर कार्रवाई की तिथि स्थगित
मोरना (मुजफ्फरनगर)। हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित हजरत पीर बाबा खुशहाल मियां की चिल्लागाह को खाली कराने की तिथि को प्रशासन ने स्थगित कर दिया है। चिल्लागाह पर 20 और 21 जनवरी को सालाना उर्स का आयोजन होना है।
मोरना क्षेत्र के रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर ने बताया कि ग्राम इलाहाबास स्थित हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र की आरक्षित वन भूमि से मौलाना खुशहाल मियां का कब्जा हटाने के आदेश की तिथि 15 जनवरी को स्थगित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया। थाना भोपा के कार्यवाहक प्रभारी ओंकार नाथ पांडेय ने बताया कि चिल्लागाह पर 20 जनवरी से धार्मिक आयोजन के चलते कार्रवाई तिथि स्थगित करने के लिए वन विभाग की ओर से प्राप्त पत्र को जिलाधिकारी को भेजा गया है। वहीं, चिल्लागाह को खाली कराने की सूचना से क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके चलते उर्स के दौरान भारी भीड़ होने की संभावना है, जिस कारण प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है।