फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   63 crore tender issued for cow sanctuary

मुजफ्फरनगर: गाय अभयारण्य के लिए 63 करोड़ का टेंडर जारी

Sun, 12 Feb 2023 05:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:08 AM IST
विज्ञापन
63 crore tender issued for cow sanctuary
पुरकाजी क्षेत्र में मेघा चंदन में गाय अभरण्य की भूमि।
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के मेघा चंदन गांव में गाय अभयारण्य के लिए 63 करोड़ का टेंडर जारी हो गया है। 56 हेक्टेयर जमीन पर गाय अभयारण्य बनाया जा रहा है। पशुपालन विभाग प्रदेश में यह पहला गाय अभ्यारण्य बनवा रहा है।
विज्ञापन

चंदन गांव में गाय अभयारण्य के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोलानी नदी के किनारे 56 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है। इस भूमि का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को भिजवाया गया। केंद्र सरकार के पशुपालन विभाग की टीम इस जमीन का मौके पर पहुंचकर सर्वे कर चुकी है। इसके बाद इसका स्टीमेट बनाया।
विज्ञापन

विभाग ने गाय अभयारण्य के लिए 63 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि चार माह में निर्माण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
निराश्रित गोवंश की समस्या का होगा समाधान
चंदन गांव में बनने वाले गाय अभयारण्य में एक साथ पांच हजार गोवंश रह सकेगा। जिले में निराश्रित गोवंश की समस्या समाप्त होगी। किसानों को लाभ मिलेगा।

सौर ऊर्जा, बायोगैस प्लांट लगेगा
गाय अभयारण्य में केंद्र सरकार का पशुपालन विभाग सौर ऊर्जा और बायोगैस प्लांट भी लगा रहा है। ये दोनों इस अभयारण्य की आय के प्रमुख साधन होंगे।
--------
सरकार से मिलने वाली मदद मिलेगी
गाय अभयारण्य के संचालन को प्रदेश सरकार से मिलने वाली 30 रुपये प्रति पशु की मदद भी मिलेगी। इसी के साथ जिस गांव से पशु आएंगे उस गांव के राज्य वित्त का चार प्रतिशत भी मिलेगा। इससे गाय अभयारण्य का संचालन निरंतर होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed