{"_id":"5a8874264f1c1bf07b8b7d52","slug":"61518892070-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हुए हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हुए हादसे में चालक की मौत
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में चालक की मौत
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक टाटा मैजिक के चालक की मौत हो गई। मृतक अलीगढ़ जिले का रहने वाला था।
अलीगढ़ जनपद के गांव चोहरपुर निवासी सतेंद्र पुत्र प्रताप चालक था। वह नोएडा के सूरजपुर निवासी विजेंद्र की टाटा मैजिक चला रहा था। शुक्रवार रात सतेंद्र सूरजपुर से गाड़ी में माल भरकर हरिद्वार जा रहा था। रात्रि में वह मुजफ्फरनगर के बीबीपुर बाईपास पर खाना खाने के लिए रुका था। शनिवार सुबह जब वह अपनी गाड़ी को होटल से निकाल रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में चालक सतेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी मालिक बिजेंद्र ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।