{"_id":"62af693613a9b41d7532ca37","slug":"61-farmers-removed-meters-from-tube-wells-and-deposited-them-in-the-power-station-muzaffarnagar-news-mrt593570180","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मीटर उतार कर बिजलीघर में जमा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मीटर उतार कर बिजलीघर में जमा किए
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बिजली बिल ज्यादा आने पर उमरपुर गांव में किसानों ने विद्युत निगम की ओर से नलकूपों पर लगाए गए मीटर उतार कर रविवार को खानपुर गांव के बिजलीघर में जमा कर दिए। किसानों ने बताया कि मीटर में 15 दिन का बिल छह से आठ हजार रुपये के बीच आया है। चेतावनी दी कि अब किसी भी कीमत पर नलकूप पर बिजली का मीटर नहीं लगने देंगे।
विद्युत निगम की ओर से करीब एक माह पहले उमरपुर गांव के 61 किसानों की नलकूपों पर बिजली के मीटर लगा दिए थे। पूर्व प्रधान अतहर हसन ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 800 रुपये प्रति माह से अधिक बिल नहीं आएगा। मीटर लगने के बाद किसानों का 15-15 दिन का बिल छह से आठ हजार रुपये के बीच आया। इसे देखकर किसानों का गुस्सा फूट गया। सभी किसानों ने एक राय होकर रविवार को अपने-अपने नलकूप से मीटर उतारकर खानपुर गांव के बिजली घर पर मौजूद कर्मचारियों की सुपुर्दगी में दे दिए। चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर अपनी नलकूप पर बिजली का मीटर नहीं लगने देंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान चौधरी अतहर हसन, रतिया, ब्रह्म सिंह, छज्जू, रमेश, राकेश, घसीटा, पूरण, लाल सिंह और अशोक सहित 61 किसान मौजूद रहे।
बिना रीड़िग लिए भेजे गए बिल
मीटर की रीड़िग लिए बिना बिजली के बिल भेजे गए है। ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। बिल संशोधित करने का कार्य जारी था। किसानों ने पहले ही मीटर उतार कर बिजली घर पर जमा करवा दिए। बिल अधिक आने कारण उन्होंने ओवरलोड होना बताया। दस हॉर्स पावर की स्वीकृति पर किसान ने 15 हॉर्स पावर की मोटर लगाई है। बिल अधिक आने का यहीं कारण है। - अजय कुमार, एक्सईएन