फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रातभर लगा रहा जाम, किसान ठंड में ठिठुरे

रातभर लगा रहा जाम, किसान ठंड में ठिठुरे

Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रातभर लगा रहा जाम, किसान ठंड में ठिठुरे
रातभर लगा रहा जाम, ठंड मेें ठिठुरे किसान
विज्ञापन

खतौली। जानसठ रोड और फलावदा रोड पर गन्ने से लदे वाहनों की लंबी लाइन लगने से बुधवार को रातभर जाम लगा रहा। जाम लगने से शुगर मिल में गन्ना डालने आए किसान रातभर ठंड में ठिठुरते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह जाम तो खुला, लेकिन वाहन रेंगते रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ी।

शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होते ही जाम लगने लगता है। बुधवार की रात मिल में गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर आने वाले ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्राली और किसानों की गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों तथा भैंसा बुग्गियों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि शुगर मिल में लगातार तौल चलती रही। इसके बावजूद अत्यधिक वाहनों की वजह से जानसठ रोड व फलावदा रोड पर रात के समय जाम लग गया। इतना ही नहीं वाहनों को आगे पीछे करने को लेकर चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। रातभर जाम लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी में गन्ना लेकर आने वाले किसान ठंड से ठिठुर गए। किसानों ने रात में गन्ने की सूखी पत्तियां जलाकर ठंड से राहत ली। बृहस्पतिवार की सुबह तक जाकर गन्ना तुलवाकर वाहनों के जाने के बाद जाम खुलने लगा। इसके बावजूद भी वाहनों की इतनी लंबी लाइन थी कि वाहन सुबह नौ बजे तक रेंगते रहे। इस दौरान स्कूलों में जाने वाले बच्चों को भी जाम लगने से परेशानियां उठानी पड़ी। बच्चों को काफी दूर तक वाहनों से उतरकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed