{"_id":"5afb29324f1c1be4408b5847","slug":"41526409522-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट विलेज के बिना स्मार्ट सिटी संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट विलेज के बिना स्मार्ट सिटी संभव नहीं
Updated Wed, 16 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट विलेज के बिना स्मार्ट सिटी संभव नहीं
मुजफ्फरनगर। छोटूराम महाविद्यालय में आदर्श गांव की परिकल्पना विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जीएनजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एसके अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।
अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना, स्मार्ट विलेज के बिना संभव नहीं है। हमारे युवा गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। वास्तविक स्थिति यह है कि हमारे गांव स्वच्छ एवं सुरक्षित है। प्रदूषण गांवों में न के बराबर है। युवाओं को अपनी मन: स्थिति को बदलना होगा। गांवों को ही सुविधा युक्त बनाने की जरूरत है। समाजसेवी मनेश गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में बताया। इस अवसर पर बीएससी कृषि के 162 छात्रों का साक्षात्कार हुआ। 22 छात्रों का चयन किया गया। गुड़गांव में तीन माह का प्रशिक्षण कंपनी इन छात्रों को अपने खर्चे से कराएगी। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नरेश मलिक एवं संचालन डॉ ओमवीर सिंह ने किया। डॉ एसके प्रुथी, डॉ एके सिंह, डॉ हरेंद्र सिरोही, डॉ विजय ढाका, डॉ गिरीराज किशोर, डॉ कुलदीप, डॉ आरपी सिंह मौजूद रहे।