फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटी की डोली से पहले उठी बाबुल की अर्थी

बेटी की डोली से पहले उठी बाबुल की अर्थी

Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बेटी की डोली से पहले  उठी बाबुल की अर्थी
मुजफ्फरनगर। राकेश त्यागी अपनी बेटी से बेहद लगाव रखते थे। हंसी-खुशी बेटी के हाथ पीले करने के लिए तारीख भी मुकर्रर कर दी थी। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की डोली उठने से पहले बाबुल दुनिया से विदा हो गए। परिवार की खुशियों पर मनहूस वक्त ने गम का पहाड़ गिरा दिया। जिसके चलते बेटी की शादी भी निरस्त हो गई। राकेश त्यागी की दिल्ली में बुखार से छह नवंबर को मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

मूल रूप से रोहाना थाना क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी राकेश त्यागी एयरफोर्स में जेडब्ल्यूओ के पद तैनात थे, जो काफी अरसे से शहर की इंद्रा कालोनी में रहते थे। एक नवंबर से राकेश त्यागी बुखार से पीड़ित चल रहे थे। जिन्हें परिजनों ने दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। अंत में जिंदगी मौत से हार गई। राकेश त्यागी की बुखार से मौत हो गई। हालांकि राकेश अपनी बेटी शिवांगी की छपार के गांव जड़ौदा पांडा के युवक के साथ शादी तय हो चुकी थी। शिवांगी की 11 नवंबर (शनिवार) को बारात आनी थी। परिवार में सबकुछ खुशहाल था, मगर पलभर में खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। मनहूस घड़ी ने खुशियों को लील लिया। गमगीन माहौल के चलते फिलहाल शिवांगी की शादी निरस्त कर दी गई है। गांव मलीरा और शहर के इंद्रा कालोनी में शोक छा गया। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता दुनिया छोड़ गए। इस सदमे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed