{"_id":"6afcb2ec099b738c80097b55","slug":"how-much-room-will-the-congress-have-to-maneuver-under-the-shadow-of-the-sp-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185429-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सपा के साए में कितने हाथ खोल पाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सपा के साए में कितने हाथ खोल पाएगी कांग्रेस
विज्ञापन
मदन बालियान
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की कथित दावेदारी की वायरल सूची से दोनों दलों के बीच सियासी उधेड़बुन शुरू हो गई है। वर्ष 2017 में दोनों दलों के गठबंधन का इतिहास देखें तो 2027 के संकेत मिलते हैं, तब कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ पुरकाजी विधानसभा सीट आई थी। इस बार मुजफ्फरनगर सदर के अलावा पुरकाजी पर दावा मजबूत माना जा रहा है।
सियासत में कभी सिरमौर रही कांग्रेस अब सियासी वजूद की जद्दोजहद में जुटी है। नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में रालोद के साथ गठबंधन में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वर्ष 2017 में पाला बदलकर सपा का हाथ थामा।
हिस्से में आई पुरकाजी सुरक्षित सीट पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार को 66 हजार 238 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। लहर के बावजूद भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को 77491 वोट मिले थे। रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ी छोटी और निर्दलीय पूर्व मंत्री उमा किरण को मिले वोटों के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण वर्ष 2022 में कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा। हर सीट पर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। अब वायरल सूची में वर्ष 2027 के चुनाव के लिए मीरापुर, बुढ़ाना और पुरकाजी सीट पर कांग्रेस की दावेदारी बताई जा रही है। असल में कांग्रेस के रणनीतिकार पुरकाजी सुरक्षित सीट के अलावा मुजफ्फरनगर सदर का गणित भी सपा को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
-- -- -- -
इनसेट
जनपद में कांग्रेस को 2022 में मिले वोट
प्रत्याशी/विधानसभा सीट
देवेंद्र कुमार/बुढ़ाना 2452
यासमीन/चरथावल 965
दीपक कुमार/पुरकाजी 1762
सुबोध शर्मा/मुजफ्फरनगर 1694
गौरव भाटी/खतौली 1209
जमील अहमद/मीरापुर 1258
-- -- -- --
इनसेट
बेअसर रहे थे मैदान में उतरे बड़े चेहरे
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2022 के चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर नामचीन लोग भी उतरे लेकिन बेअसर रहे। पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मीरापुर सीट से पूर्व विधायक जमील अहमद और सदर सीट से कांग्रेस के पुराने दिग्गज सुबोध शर्मा ने चुनाव लड़ा था। ब्यूरो
-- -- -- --
इनसेट
बघरा से पंकज चुने गए आखिरी विधायक
सियासत में उतार-चढ़ाव जारी है। कांग्रेस के आखिरी विधायक 2007 के चुनाव में बघरा सीट से पंकज मलिक चुने गए थे। मलिक ने 37649 वोट हासिल कर रालोद के योगेंद्र सिंह को हराया। रालोद के उम्मीदवार को 19840, सपा के उम्मीदवार मुकेश चौधरी को 12664, भाजपा के विजय कुमार को 18909 और बसपा के लोकेंद्र वर्मा को 19840 वोट हासिल हुए थे। इसके बाद परिसीमन हुआ और बघरा सीट खत्म हो गई।
-- -- -- --
इनसेट
2012 : रालोद के साथ गठबंधन में स्थिति
प्रत्याशी/विधानसभा सीट
सईदुज्जमां/चरथावल 26523
दीपक कुमार/पुरकाजी 44583
सोमांश प्रकाश/मुजफ्फरनगर 21171
-- -- -- --
वर्जन
हमारी हर सीट पर तैयारी : कटारिया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि जिले की प्रत्येक सीट पर तैयारी की जा रही है। सीटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व के हिसाब से होगा। संगठन की ओर से पूरी तैयारी है।
-- -- -
सपा तैयार, शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला : जिया
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट का कहना है कि सपा पूरी तरह तैयार है। हर सीट पर जीत का समीकरण है। सीटों का फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व करेगा।