Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Power Outage Disrupts Flights at Bali International Airport, Passengers Unable to Check In

इंडोनेशिया: बाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिजली गुल होने से कई उड़ानें बाधित, चेक इन नहीं कर पा रहे यात्री

Wed, 18 Nov 2026 02:18 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

इंडोनेशिया के बाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिजली गुल हो जाने से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी उड़ानों में देरी हो रही है। पूरी खबर यहां जानिए...
 

विज्ञापन
Power Outage Disrupts Flights at Bali International Airport, Passengers Unable to Check In
बाली एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंडोनेशिया के बाली स्थित नगुराह राय हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर अचानक बिजली गुल हो गई। इससे सारे कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़ गए। इस वजह ये यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से हवाई अड्डे के चेक इन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें हैं। सिस्टम ठप होने से यात्री चेक इन नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से बाली से जाने वाली उड़ानों में भी देरी आ रही है। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे यात्री एसी बंद होने से भी परेशान हैं। गर्मी और उमस की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के अंदर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर बिजली आपूर्ति कब से बहाल होगी और चेक इन प्रक्रिया व उड़ानों का परिचालन कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


10 मिनट में बाली एयरपोर्ट पर चार बार कटी बिजली
कुछ यात्रियों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी। एक यात्री ने लिखा कि बीते 10 मिनट में बाली एयरपोर्ट पर बिजली चार बार जा चुकी है। बता दें कि बाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई और दिल्ली जैसे भारत के शहरों के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें उपलब्ध हैं। वहीं, कई अन्य देशों के लिए भी सीधी और कनेक्टिंग उड़ानें यहां से मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed