Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar bettiah senco gold diamond jewellery shop robbery 40 crore loot

फिल्मी अंदाज में 40 करोड़ की लूट: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे

Wed, 18 Nov 2026 02:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 02:10 PM IST
सार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शॉप में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
bihar bettiah senco gold diamond jewellery shop robbery 40 crore loot
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। कालीबाग थाना क्षेत्र में सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेंको ज्वेलर्स शोरूम में तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब आठ अपराधियों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराधी शोरूम से करीब 30 से 40 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण लूटकर फरार हो गए। हालांकि, लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है। वारदात के दौरान अपराधियों ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को बंधक बनाया, उनके हाथ बांधे और मोबाइल फोन छीन लिए। इस दौरान दो लोगों के सिर पर वार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

शोरूम में घुसते ही सभी को बनाया बंधक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आठ अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर शोरूम पहुंचे थे। सभी के हाथों में हथियार थे। अंदर घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी के हाथ बांध दिए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। अपराधियों ने सभी लोगों को एक जगह बैठा दिया, ताकि कोई विरोध न कर सके और पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को सूचना न दे सके।

विज्ञापन

बेखौफ होकर समेटे करोड़ों के आभूषण

लोगों को बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने शोरूम में रखे कीमती आभूषण समेटने शुरू कर दिए। दुकान में मौजूद महिलाओं के मुताबिक, सभी अपराधियों के पास हथियार थे। इस दौरान विरोध करने या किसी तरह की बाधा पहुंचने पर दो लोगों के सिर पर वार किए जाने की बात भी सामने आई है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, अपराधी करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के आभूषण लूटकर ले गए हैं। फिलहाल शोरूम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाते-जाते बोले- हम फिर आएंगे, यह एक फिल्म है

इस पूरी वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू अपराधियों का कथित बयान है। शोरूम में मौजूद एक महिला प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय अपराधियों ने कहा, 'हम फिर आएंगे, यह एक फिल्म है।' अपराधियों के इस कथित बयान ने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है। दिनदहाड़े शहर के बीचोंबीच इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधियों का फरार होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

DIG, SP और DSP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी हरकिशोर राय, एसपी कुमार गौतम और डीएसपी अजीत कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शोरूम के कर्मचारियों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।

बेतिया की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने पूरे बेतिया में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शुरुआती तौर पर इसे बेतिया के इतिहास की सबसे बड़ी लूट की घटनाओं में से एक माना जा रहा है। अब पुलिस के सामने अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के व्यस्त इलाके में आठ हथियारबंद अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में कैसे सफल हो गए? उन्होंने लूट की पूरी योजना कैसे तैयार की और वारदात के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार कैसे हो गए? फिलहाल पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed