Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Panchayat season 5 release date out now prime video check out poster of jeetendra sachiv ji and pradhan ji

पंचायत 5 रिलीज डेट: नहीं करना होगा इंतजार! फिर लौटेगी फुलेरा की कहानी; जानें कब आएगा अगला सीजन

Wed, 18 Nov 2026 12:26 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

  • पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर दिसंबर में होने वाला है।
  • पंचायत सीजन 5 का निर्माण द वायरल फीवर ने किया है।
  • इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं, जबकि सीरीज की रचना दीपक कुमार मिश्रा के साथ चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने की है। 

विज्ञापन
Panchayat season 5 release date out now prime video check out poster of jeetendra sachiv ji and pradhan ji
पंचायत सीजन 5 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फुलेरा गांव, सचिव जी और वहां के लोगों की मजेदार नोकझोंक ने पिछले चार सीजन में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब एक बार फिर यह सीरीज अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। इस बार कहानी में गांव की राजनीति के साथ सत्ता का नया समीकरण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फुलेरा को नया मुखिया मिल गया है और बनराकस अब प्रधानपति की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Panchayat season 5 release date out now prime video check out poster of jeetendra sachiv ji and pradhan ji
पंचायत सीजन 5 - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दिन होगा 'पंचायत 5' का प्रीमियर
'पंचायत' के पांचवें सीजन का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को होगा। इस बार भी दर्शकों को फुलेरा गांव की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा, जहां हल्के-फुल्के हास्य, भावुक पल, आपसी रिश्तों और स्थानीय राजनीति का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। सीरीज का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा।

बनराकस के हाथ में आई फुलेरा की कमान
नए सीजन में कहानी सत्ता के बदलाव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फुलेरा को नया मुखिया मिल चुका है और अब बनराकस नए प्रधानपति बन गए हैं। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि आखिर उनकी नई योजनाएं क्या होंगी? क्या वह फुलेरा की तस्वीर बदलने में कामयाब होंगे या फिर उनके वादे भी सिर्फ दिखावा साबित होंगे? सत्ता बदलने के साथ गांव में नई प्रतिद्वंद्विता और राजनीतिक समीकरण भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Panchayat season 5 release date out now prime video check out poster of jeetendra sachiv ji and pradhan ji
पंचायत सीजन 5 - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुरानी स्टारकास्ट की होगी वापसी
सीजन 5 में एक बार फिर सीरीज की पूरी लोकप्रिय स्टारकास्ट अपने पुराने किरदारों में नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं। इन कलाकारों के जरिए एक बार फिर फुलेरा के रिश्तों, गांव की राजनीति और रोजमर्रा की जिंदगी को पर्दे पर उतारा जाएगा।

TVF ने किया है सीरीज का निर्माण
'पंचायत 5' का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसकी रचना दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने की है।
विज्ञापन

Panchayat season 5 release date out now prime video check out poster of jeetendra sachiv ji and pradhan ji
पंचायत सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो और TVF ने कही ये बात
प्राइम वीडियो इंडिया में SVOD कंटेंट एक्विजिशन के डायरेक्टर और हेड मनीष मेंघानी ने कहा कि कुछ कहानियां समय के साथ हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं और 'पंचायत' भी ऐसी ही एक कहानी है। पिछले चार सीजन में फुलेरा और वहां रहने वाले लोगों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस सीरीज ने लोगों को हंसाने के साथ-साथ कई ऐसे पल दिए हैं, जिनसे वे अपनी जिंदगी को जोड़कर देख पाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे सफल और लोकप्रिय सीरीज में शामिल 'पंचायत' का पांचवें सीजन के साथ लौटना उनके लिए गर्व की बात है। इस सफर में TVF के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारी अहम रही है। उन्होंने नए सीजन में दर्शकों को एक बार फिर उनके पसंदीदा किरदारों से मिलाने को लेकर उत्साह जाहिर किया।

वहीं, द वायरल फीवर (TVF) के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने कहा कि 'पंचायत' अब उनके लिए सिर्फ एक सीरीज नहीं रह गई है। फुलेरा और वहां के लोगों को दर्शकों से जो प्यार मिला है, वह शानदार रहा है। उनके मुताबिक, सच्चाई और भावनाओं से जुड़ी सादगी भरी कहानियां लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सीजन 5 में पुराने किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। गांव में आने वाली नई चुनौतियां, बदलते रिश्ते और अप्रत्याशित मोड़ कहानी को नया रंग देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि 'पंचायत' ओटीटी पर पांचवें सीजन तक पहुंचने वाले भारत के केवल दो शो में से एक है। उन्होंने इस सफर में प्राइम वीडियो के सहयोग के लिए आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed