Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat will spend 22 hours on 'Bhagwat Bhumi'.

Muzaffarnagar News: भागवत भूमि पर 22 घंटे रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Wed, 18 Nov 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat will spend 22 hours on 'Bhagwat Bhumi'.
मुजफ्फरनगर। भागवत भूमि शुकतीर्थ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 घंटे रहेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच 22 नवंबर की शाम छह बजे शुकदेव आश्रम पहुंचेंगे और यहां पर दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे। मेरठ संभाग के नौ जिलों के संघ के पदाधिकारी भी रहेंगे। संघ के 10 पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


शुकतीर्थ में गंगा स्नान के बीच संघ प्रमुख का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 22 नवंबर को शुकदेव आश्रम के समाधि मंदिर में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख शामिल होंगे। संघ के प्रमुख 10 नेताओं के साथ रात के समय भोजन पर चर्चा होगी। 23 नवंबर को शुकदेव आश्रम में वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आश्रम में चल रही कथाओं में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से भी संवाद करेंगे। इसी दिन शाम के चार बजे उनकी रवानगी होगी। लगभग 22 घंटे के दौरे की तीर्थ क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इनसेट

पुलिस अलर्ट, सुरक्षाकर्मियों ने डाला डेरा

मोरना। सीओ भोपा राधा रमन सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने तीर्थ क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा संघ प्रमुख की विशेष सुरक्षा के लिए कमांडो और सुरक्षाकर्मी भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। शुकदेव आश्रम में पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इस तरह शुरू हुआ था शुकतीर्थ में गंगा स्नान

शुकतीर्थ में गंगा स्नान वर्ष 1945 में शुरू हुआ। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज के प्रयास से यहां किसानों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। 28 नवंबर 1958 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू शुकतीर्थ के किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके अलावा 1959 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने मेले में एक रात गुजारी थी। लंबे समय बाद गंगा स्नान के बीच अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शुकतीर्थ आश्रम पधारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed